फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dead body of a security guard find near expressway

एक्सप्रेसवे के पास मिला गार्ड का शव, सनसनी

Tue, 29 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 29 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
dead body of a security guard find near expressway
dead body
यमुना एक्सप्रेसवे पर खप्परपुर के समीप माइल स्टोन 111 पर मंगलवार की सुबह होटल के गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है, लेकिन परिवारीजनों ने महिला सहित पांच लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मृतक की मोपेड और पास में ही मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी महावन सुरेंद्र यादव, राया पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले परिचय पत्र से शिनाख्त शिवकुमार (55) पुत्र नत्थी सिंह निवासी हथकौली थाना बलदेव के रूप में हुई। मृतक वृंदावन में शिवम होटल में गार्ड की नौकरी करता था और अपनी मोपेड से गांव आता जाता था।
विज्ञापन


ग्रामीणाें ने बताया कि शिवकुमार सहित चार भाई थे, उनमें से किसी का भी विवाह नहीं हुआ था। शिवकुमार ने चार माह पूर्व श्याम कालोनी निवासी राजकुमारी पत्नी सोमप्रकाश से प्रेम विवाह कर लिया था, जो छह बच्चों की मां है। शिवकुमार के हिस्से में सात बीघा खेत भी आ रहा था, जिसको राजकुमारी अपने नाम करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कुछ दिनों से आपस में विवाद भी चल रहा था। मृतक के भाई राजन सिंह ने थाना राया में राजकुमारी, सोमप्रकाश, जितेंद्र, विष्णु, दीपक निवासी श्याम कालोनी पानीगांव के समीप वृंदावन के खिलाफ थाना राया में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।


फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कई तथ्य जुटाए हैं। शिवकुमार के गले पर एक तरफ निशान और शरीर पर घसीटने के निशान हैं। माना जा रहा है कि मोपेड का संतुलन खोने के कारण रात को दुर्घटना हुई है। समय पर उपचार न मिल पाने के कारण मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed