फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dalit man murdered in mant area of mathura

मथुरा के मांट में दलित की गोली मारकर हत्या

Sat, 29 Apr 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Sat, 29 Apr 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
dalit man murdered in mant area of mathura
अस्पताल में ले जाया गया शव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कस्बा मांट राजा के रहने वाले दलित किसान की शनिवार शाम को गोलीमार कर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक पर आए पांच हमलावरों ने अंजाम दिया। घटना के दौरान किसान अपने खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे पर प्लास्टर करा रहा था। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मांट राजा निवासी दलित किसान रामबाबू पुत्र वासुदेव शनिवार को खेत पर बने ट्यबवेल के कमरे का प्लास्टर करा रहे थे। उसी दौरान बाइक पर आये पांच से अधिक हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतक के बेटे बनवारी ने बताया कि वह अपने पापा के साथ खेत पर काम रहे थे। शाम को करीब पांच बजे वह मजदूर के साथ बाजार में जाल लेने के लिए आए थे। जब लौट कर खेत पर पहुंचे तो पिता के गोली लगी हुई थी और वह खून से लथपथ थे। 
विज्ञापन


बनवारी ने पिता से पूछा कि तो पिता ने केवल एक अंगुली उठाई और इसके बाद दम तोड़ दिया।  बनवारी आनन-फानन में पिता को मांट सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामबाबू के खेत के पड़ौसी जयपाल सिंह ने बताया की गोली चलने की आवाज सुनते ही वह घटनास्थल की तरफ दौड़े तो दो बाइकों पर पांच लोग भागते नजर आए। उनकी पहचान नहीं हो सकी। इधर सूचना मिलते ही मांट पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे के किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस घटना की वजह पता करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed