{"_id":"3741df9e2c9408ece36bf47c71541719","slug":"clash-in-sadar-area-of-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर में मारपीट के बाद पथराव, दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर में मारपीट के बाद पथराव, दो दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 01 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के खटीकपाड़ा मोहल्ले में दूध लेने गए युवक से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद वाल्मीकि और यादव युवकों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इसमें एक घायल हो गया। खटीकपाड़ा के युवक ने अहीरपाड़ा के युवकों पर किशोरी संग छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अहीरपाड़ा निवासी युवक अवनीश यादव निकट के खटीकपाड़ा मोहल्ले से होकर गुरुवार शाम दूध लेने गया था। लौटते समय खटीक पाड़ा के दो वाल्मीकि युवकों संग उसकी मारपीट हो गई। रात करीब नौ बजे अवनीश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर खटीकपाड़ा के युवकों की पिटाई कर दी।
इस पर खटीकपाड़ा और अहीरपाड़ा के कई युवक आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। युवक सोनू वाल्मीकि के सिर में पत्थर लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सदर पुलिस को देखकर युवक भाग गए। पुलिस ने मौके से चौथा उर्फ वीरेश निवासी अहीरपाड़ा और दीपक चौधरी को दबोच लिया। इस मामले में सोनू वाल्मीकि ने छह लोगों के खिलाफ किशोरी संग छेड़खानी की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।