फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bribe taking in lohiya house allotment

लोहिया आवास आवंटन में घूसखोरी

Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
bribe taking in lohiya house allotment
हाउस - फोटो : डेमो फोटो
प्रदेश की सपा सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल लोहिया आवास जिले में भ्रष्टाचार के शिकंजे में फंस गई है। अफसर घर बैठकर लाभार्थियों का चयन कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिव चयन के लिए कीमत मांग रहे हैं।
विज्ञापन


राया ब्लॉक के गांव बल्टीगढ़ी मेें पीड़ितों की शिकायत पर सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए।

हाल ही में चौमुंहा ब्लाक के गांव सिहारा और राया ब्लॉक के गांव बल्टीगढ़ी सहित कई अन्य गांवों में लोहिया आवास के लिए अनियमित तरीके से किए गए लाभार्थियों के चयन पर जांच के आदेश हो चुके हैं। इसमें 100 से ज्यादा लाभार्थियों का चयन भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


भले ही मामले में दोषी अफसरों के खिलाफ अब तक कार्रवाई न हुई हो लेकिन राया ब्लॉक के गांव बल्टीगढ़ी में सचिव द्वारा नवीन चयन के लिए 10 हजार रुपये का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को करीब 24 लोगों ने जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह भरंगर के साथ राजीव भवन पहुंचकर सीडीओ को अवगत कराया कि गांव में बेहद गरीब बहीद खान से सचिव ने लोहिया आवास के लिए 10 हजार रुपये लिए हैं।


फिर भी आवास के लिए चयन नहीं किया है। बहीद खान ने यह लिखकर बयान किया और अन्य लोगों ने इस पर गवाही दी। इस पर सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने सचिव ज्वाला सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश पीडी डीआरडीए को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed