फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bhola jat was involved in the murder of two constable

दो सिपाहियों की हत्या में शामिल रहा भोला जाट

Sat, 08 Aug 2015 08:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 08 Aug 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
bhola jat was involved in the murder of two constable
अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव ढ़ाटौली निवासी बदमाश पंकज उर्फ भोला मथुरा पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। बीते तीन साल में थाना फरह क्षेत्र में ट्रेन में हुए दो गोलीकांड में वह शामिल रहा। इसमें आगरा के मोहित भारद्वाज और सिपाही फैज मोहम्मद की हत्या का मामला, अपने साथी हरेंद्र राणा और वीनेश जाट को छुड़ाने में सिपाही खलीक अहमद की हत्या का मामला शामिल है। उसे एक मार्च को मथुरा जेल से मैनपुरी शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


एक अक्तूबर 2012 को आगरा रिजर्व पुलिस लाइन के सिपाही फैज मोहम्मद साथी सिपाहियों के साथ आगरा के मोहित भारद्वाज को दिल्ली में पेशी से लेकर लौट रहे थे। फरह के पास श्रीधाम एक्सप्रेस में सवार बदमाश हरेंद्र राणा, सोनू गौतम, फिरोज खान, पंकज उर्फ भोला जाट और नंगू उर्फ नागेंद्र ने श्राीधाम एक्सप्रेस में ताबड़तोड़ फायरिंग कर मोहित भारद्वाज और सिपाही फैज मोहम्मद की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट मथुरा जीआरपी में दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने हरेंद्र राणा और वीनेश जाट पकड़ लिया। पांच दिसंबर 2013 को आगरा पुलिस लाइन के सिपाही हरेंद्र राणा और वीनेश जाट की दिल्ली से पेशी कराकर एपी एक्सप्रेस से आगरा लौट रहे थे। फरह के निकट सोनू गौतम, पंकज उर्फ भोला जाट और उनके आधा दर्जन साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर हरेंद्र राणा और वीनेश जाट को छुड़ा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने सिपाही खलीक अहमद की हत्या कर दी थी और सिपाही विनोद शर्मा, राधेश्याम और प्रदीप कुमार को घायल कर सिपाहियों की राइफल लूट ले गए थे। यह मामला भी जीआरपी मथुरा में दर्ज है। बाद में बुलंदशहर में एक पोखर से उक्त राइफल एक बंद बोरे में पुलिस ने बरामद की थी। भोला को बीते साल 18 अक्तूबर को मथुरा जेल लाया गया था। इसके बाद उसे एक मार्च को प्रशासनिक आधार पर मैनपुरी भेजा गया। भोला पर हत्या, लूट, गैंगस्टर के 10 मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed