फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attempt of robbery in ATM

एसबीआई का एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास

Wed, 30 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 30 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
attempt of robbery in ATM
बदमाशों ने मंगलवार रात हाथरस रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। गार्ड के हाथ पैर बांध दिए। सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ के बाद मशीन पर हथौड़ा चलाए लेकिन सफलता नहीं मिली। शोर होने पर बदमाश भाग गए। घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हाथरस रोड पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। नीचे के तल पर बैंक का एटीएम लगा है। एटीएम पर गार्ड के रूप में गांव होल्ला निवासी मुकेश कुमार में तैनात हैं। मुकेश के अनुसार रात में 10:30 बजे एक युवक आया और वह एटीएम में घुस गया। मशीन में कार्ड लगाने के बाद वह बाहर निकल आया।
विज्ञापन


उस दौरान मुकेश एटीएम के बाहर थे। बार-बार आने-जाने पर गार्ड को शक हुआ तो वह भी अंदर गए, तभी दूसरा साथी हेलमेट लगा कर अंदर आ गया। दोनों ने मुकेश पर तमंचा तानकर उनके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाश एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर कागज लगाकर छैनी-हथौड़े से एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान गार्ड मुकेश किसी प्रकार से छूट कर भागे और शोर मचाया। तभी बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर शाखा प्रबंधक राकेश भाटिया पहुंचे। थाना प्रभारी ने मयफोर्स पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। रात में गार्ड के नशे की हालत में होने के कारण पुलिस को उसकी भूमिका संदिग्ध नजर आई। इस पर गार्ड को हिरासत में ले लिया। सुबह सीसीटीवी फुटेज से घटना की सही जानकारी हो सकी। पुलिस ने फुटेज देखने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना राया में शाखा प्रबंधक राकेश भाटिया ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकेश से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed