{"_id":"58d170264f1c1ba16e1a10df","slug":"attampt-to-suicide-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहझील थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौहझील थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
नौहझील थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से खफा एक युवक ने नौहझील थाने में आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। इससे पहले कि वह माचिस जलाता पुलिस ने उसे पकड़ लिया। काफी देर तक थाने में हंगामा रहा।
बाघई निवासी विकास उर्फ भोला ने 19 नवंबर को हुई मारपीट का मुकदमा दलवीर, सोनवीर, गोपाल और लखन के खिलाफ दर्ज कराया था। इस पर अब तक कार्रवाई न किए जाने से व्यथित विकास मंगलवार को थाने गया, पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया।
पुलिस ने युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और केरोसिन की कट्टी बरामद कर ली। यह खबर युवक के गांव में पहुंची तो किसान नेता रामबाबू कटैलिया सहित दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस ने युवक को हिदायत देकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।