फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   acid attack in mathura on man

साढ़ू ने डाला था युवक के चेहरे पर तेजाब

Fri, 23 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 23 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
acid attack in mathura on man
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
युवक ने पहले साली की शादी का विरोध किया। विवाह होने के 10 महीने बाद (19 सितंबर को) साली के पति (साढ़ू) पर तेजाब डालकर उसे घायल कर दिया। इसमें उसकी दोनों आंखें चली गईं। थाना हाईवे पुलिस ने मंडी समिति चौराहे के समीप से आरोपी युवक ओमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिसलाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को बलवीर पुत्र हरी सिंह निवासी विकास नगर, थाना हाईवे साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवक ने उस पर तेजाब डाल दिया। बुरी तरह से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पिता बलवीर ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। ब्लाइंड केस होने के बाद खुलासे की कमान एसपी (सिटी) आलोक प्रियदर्शी ने संभाली। घायल की पत्नी से पूछताछ में खुलासा हुआ तो हकीकत से पर्दा हट गया। थाना हाईवे प्रभारी ने ओमी उर्फ ओमप्रकाश निवासी ईशापुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के विवाह से पहले ही अपनी साली से संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed