{"_id":"57e42a4a4f1c1be17da82135","slug":"acid-attack-in-mathura-on-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़ू ने डाला था युवक के चेहरे पर तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़ू ने डाला था युवक के चेहरे पर तेजाब
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
ऐसिड अटैक
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पहले साली की शादी का विरोध किया। विवाह होने के 10 महीने बाद (19 सितंबर को) साली के पति (साढ़ू) पर तेजाब डालकर उसे घायल कर दिया। इसमें उसकी दोनों आंखें चली गईं। थाना हाईवे पुलिस ने मंडी समिति चौराहे के समीप से आरोपी युवक ओमी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिसलाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को बलवीर पुत्र हरी सिंह निवासी विकास नगर, थाना हाईवे साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवक ने उस पर तेजाब डाल दिया। बुरी तरह से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पिता बलवीर ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। ब्लाइंड केस होने के बाद खुलासे की कमान एसपी (सिटी) आलोक प्रियदर्शी ने संभाली। घायल की पत्नी से पूछताछ में खुलासा हुआ तो हकीकत से पर्दा हट गया। थाना हाईवे प्रभारी ने ओमी उर्फ ओमप्रकाश निवासी ईशापुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के विवाह से पहले ही अपनी साली से संबंध बताए जा रहे हैं।