फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused arrested from meghalay

व्यापारी पर हमले का आरोपी मेघालय से गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 21 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
accused arrested from meghalay
युवा व्यापारी को लूट के प्रयास में गोली मार कर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने मेघालय से गिरफ्तार कर लिया है। उसे मथुरा लाया जा रहा है। आरोपी बीएसए का सिपाही है और इस समय ड्यूटी पर था।
विज्ञापन


 बता दें कि बीते माह नागल रोड निवासी मोहन नारायण अग्रवाल अपने मुनीम पवन के साथ मांट रोड स्थित दुकान को बंद कर रात को घर लौट रहे थे। घर के निकट ही कुछ बदमाशों ने उनसे थैला लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


असफल होने पर गोली मार दी। गोली मोहन नारायण के पेट में और मुनीम की गर्दन पर लगी। दोनों के घायल होने पर बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने घटना के खुलासे में चन्द्रवीर निवासी अबुआपुरा थाना अछनेरा चौकी किरावली आगरा को मुख्य आरोपी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्द्रवीर बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है और वर्तमान में शिलांग मेघालय में ड्यूटी पर था। बताया गया है कि घटना को अंजाम देने के बाद वह ड्यूटी पर चला गया। राया पुलिस ने चन्द्रवीर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया और उसे मथुरा लेकर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed