फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a girl attack on police

युवती को पकड़ने गई पुलिसकर्मियों को पीटा

Wed, 11 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 11 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
a girl attack on police
क्राइम - फोटो : demo
चंदनवन में दबिश को गई चेतक पुलिस की युवती ने पिटाई कर दी। यह देखकर आस-पास भीड़ का जमावड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी-100 और हाइवे पुलिस ने चेतक पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। पुलिस ने युवती समेत आधा दर्जन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बुधवार की सायं चंदनवन में चेतक पुलिसकर्मी युवती को पकड़ने के लिए पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा तो वह आग बबूला हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवती ने चेतक पुलिसकर्मियों की मजामत कर डाली। ऐसा होते देख आस-पास के घरों से लोग निकल आए। भीड़ का जमावड़ा होते देख पुलिसकर्मियों ने वायरलैस सेट से यूपी-100 एवं हाइवे पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


हाइवे पुलिस एवं यूपी-100 के आने के बाद ही चेतक पुलिसकर्मियों की हिम्मत बढ़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस अपने साथ युवती समेत आधा दर्जन लोगों को ले गई है। थाना हाइवे प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। उनका कहना है कि पुलिस नशेबाजों एवं जुआरियों को हटाने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के सामने युवक को लाए, पहचान से इंकार
थाना हाइवे क्षेत्र के गांव सलेमपुर में चारा लेने गई नवल देवी पर जानलेवा हमले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पहचान के लिए पीड़िता के सामने आरोपी को ले गई, लेकिन पीड़िता ने उसे पहचाने से इंकार कर दिया।


प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक की पहचान पीड़िता नहीं कर पाई, उसे छोड़ दिया गया। जल्द ही जानलेवा हमले करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। चर्चा यह भी रही कि जानलेवा हमले को लेकर गांव में पंचायत हुई, पर पुलिस इससे इंकार करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed