{"_id":"5888a5924f1c1b5222cf4384","slug":"20-kg-silver-seized-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी व्यवसायी के कैरियर से पकड़ी 20 किलो चांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांदी व्यवसायी के कैरियर से पकड़ी 20 किलो चांदी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
चांदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेटिक टीम और रिफाइनरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरारी के समीप बस सवार एक युवक से 20 किलो चांदी बरामद की है। युवक कमर में बंधी जैकेट में छिपाकर यह चांदी टूंडला ले जा रहा था। पुलिस की मानें तो पकड़ी गई चांदी गोविंदनगर के दो व्यवसायियों की है। इसके अलावा दो लाख रुपये एक किसान से पकड़े, लेकिन धान बेचने के कागजात दिखाने पर किसान की धनराशि छोड़ दी।
स्टेटिक टीम प्रभारी राधेश्याम चौधरी और थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह बुधवार को हाईवे पर बरारी के समीप वाहनों की चेकिंग में जुटे थे, एक प्राइवेट बस में यात्रियों की चेकिंग कर रहे थे तभी एक युवक की कमर में बंधे जैकेट से 20 किलो चांदी बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया कैरियर थाना गोविंदनगर के कच्ची सड़क का रहने वाला नरेश अग्रवाल है। यह राजीव खंडेलवाल और भोला की चांदी टूंडला लेकर जा रहा था। पकड़ी गई चांदी करीब आठ लाख रुपये की बताई जा रही है। इसी बस में सवार फीरोजाबाद निवासी अशोक यादव से दो लाख रुपये पकड़े गए, लेकिन किसान ने धान बेचकर मिली रकम के कागजात दिखा दिए। इस धनराशि को पुलिस ने छोड़ दिया।