{"_id":"5fa5a4448ebc3e9ba007d48a","slug":"crime-mathura-news-agr467027747","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने की चाचा की गला दबाकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने की चाचा की गला दबाकर हत्या की
विज्ञापन
गांव शिवाल में खेत पर इसी चारपाई पर सो रहा था वृद्ध
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। पुलिस चौकी सहार के गांव शिवाल में भतीजे ने चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी। खेत पर रास्ता न देने पर दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार रात बरसाना क्षेत्र के गांव शिवाल निवासी भूरी सिंह (55 वर्ष) अपने खेत में सो रहा था। रात को भतीजे ओमी ने दोस्त के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह पाल ने बताया कि मृतक भूरी सिंह अविवाहित था। भतीजे ओमी ने चाचा से खेत में रास्ते के लिए जमीन मांगी, जिसका भूरी ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था।
इस दौरान ओमी ने भूरी को धमकी दी थी कि वह कल का सूरज नहीं देख पाएगा। घटना के बाद चचेरे भाई गजराज ने ओमी के खिलाफ चाचा की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। देर शाम पुलिस ने भतीजे ओमी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।