{"_id":"601840418ebc3e543d154fb7","slug":"crime-loot-police-thief-gang-mathura-news-agr478815672","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूट करने वाले गैंग के सरगना समेत नौ शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटा था अमेजन कंपनी का ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूट करने वाले गैंग के सरगना समेत नौ शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटा था अमेजन कंपनी का ट्रक
Wed, 03 Feb 2021 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरों की जानकारी देते एसपी क्राइम राधेश्याम राय, साथ हैं सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा में हाईवे पुलिस ने मुठभेड़ में गैंग लीडर समेत नौ शातिर लुटेरों को पकड़ा है। इस गैंग ने कोलकाता से चले अमेजन कंपनी के ट्रक से माल लूटा था। इनके कब्जे से लूटे गए वाहन, माल और हथियार बरामद हुए हैं। हाईवे पुलिस ने एटीवी कट से दो लुटेरों को पकड़ा। इनसे पूछताछ की गई तो पकड़े गए लुटेरों ने अपने साथियों का ठिकाना बताया। हाईवे पुलिस और एसओजी की टीम मुकुंदपुर गांव के पास जंगल में पहुंची तो यहां लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों से बरामद हुआ सामान
एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि पकड़े गए सलमान, सहरून उर्फ शैलू, सलीम निवासीगण बिसंबरा (शेरगढ़), रविंद्र उर्फ बिल्ला निवासी पैगांव (शेरगढ़), आरिफ मेव, मुख्तियार अली, शाकिब मेव निवासीगण सिकरावा, नूहं (हरियाणा), सरफराज निवासी बिछोर, पुन्हाना (हरियाणा), आशिक निवासी सराय, मुंडकटी (हरियाणा) हैं। नेहना इस गैंग का लीडर है। इनके कब्जे से आयशर कैंटर, बिटारा ब्रिजा कार, स्विफ्ट डिजायर कार, ई कॉम एक्सप्रेस कंपनी का 230 बंडल, छह एलसीडी एमआई कंपनी, पांच तमंचे और सात जिंदा कारतूस के अलावा 3370 रुपये की नकदी बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम, एसएसआई कमलेश कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई बिजेंद्र सिंह और एसआई मनोज कुमार मौजूद थे।
बार कोड खोलकर करते थे माल चोरी, फिर कर देते थे सील
सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पकड़े नेहना गैंग के शातिर मेवों के संग मिलकर हाईवे पर वारदातों का अंजाम देते हैं। अमेजन कंपनी का जो समान कैंटर में सील बंद होकर एक से दूसरे स्थान पर जाता था, जो कि बार कोड से सील होता था। रास्ते में चालक से सेटिंग करके बार कोड को बिना काटे खोल लेते थे। इनमें से सामान चुराने के बाद उसे सील कर देते थे। हाईवे पर वारदात को अंजाम देते थे।

Trending Videos
धर्मेंद्र सिंह, डीआईजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश ने इस संबंध में एक ट्वीट कर जानकारी दी कि जनपद मथुरा हाईवे पुलिस ने लूट की घटना का अनावरण किया। घटना में शामिल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूट की गाड़ी, एलसीडी टीवी, दो कार, आधा दर्जन तमंचे और कारतूस बरामद हुए है। ये गैंग हाईवे पर अपराध को अंजाम देता था।
जनपद मथुरा हाईवे पुलिस ने लूट की घटना का अनावरण किया।घटना में शामिल 9 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया। इनके पास से लूट की गाड़ी, LSD टीवी, 2 कार, आधा दर्जन तमंचे और कारतूस बरामद हुए है। ये गैंग हाईवे पर अपराध को अंजाम देता था: धर्मेंद्र सिंह, DIG क़ानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/mFwyUpdE7h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2021