फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cricketers Rinku Singh and Dhruv Jurail reached Vrindavan offered prayers after visiting Banke Bihari temple

UP: वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और ध्रुव जुरैल, बांके बिहारी के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Thu, 18 Jul 2024 11:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और ध्रुव जुरैल ने बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सेवायतों ने विधिवत पूजा कराई। उनके साथ सेल्फी लेने वाले लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
Cricketers Rinku Singh and Dhruv Jurail reached Vrindavan offered prayers after visiting Banke Bihari temple
वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और ध्रुव जुरैल - फोटो : संवाद

विस्तार

जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह और ध्रुव जुरैल बांके बिहारी के दर्शन को पहुंचे। दोनों खिलाड़ी गुरुवार की सुबह मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री बांके बिहारी की पूजा आराधना कर आशीर्वाद की कामना की। 

विज्ञापन


मंदिर में सेवायतों ने क्रिकेटरों को विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। इसके बाद प्रसाद स्वरूप बासुंरी भेंट की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने देखा तो उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। इस दौरान भाजपा नेता योगेश द्विवेदी के पुत्र अंश द्विवेदी भी साथ में मौजूद रहे। बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली। इसमें 4-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed