Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One sided love auto driver fell in love neighboring girl threatened bride reached the police station

एकतरफा प्यार: पड़ोसी युवती को दिल दे बैठा ऑटो चालक, शादी से 2 दिन पहले कही ऐसी बात...; थाने पहुंच गई दुल्हन

Mon, 09 Oct 2023 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Oct 2023 01:40 PM IST
सार

पड़ोसी युवती के प्यार में ऑटो चालक ये भी भूल गया कि जिसके संग वो शादी करने की सोच रहा है, वो दो दिन में किसी ओर की होने वाली है। युवती के घर के सामने आरोपी ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं धमकी दी कि यदि बरात आई तो वो दूल्हे को मार देगा। युवती संग परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
One sided love auto driver fell in love neighboring girl threatened bride reached the police station
दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का युवक एकतरफा प्यार के चलते सलाखों के पीछे पहुंच गया। दरअसल, युवती का उसके परिवार ने निकाह तय कर दिया। उसकी बरात आनी है। इससे बौखलाए युवक ने परिवार को धमकी दे डाली कि 'अगर दूल्हा बरात लेकर देहरी पर आया तो उसे गोली मार दूंगा।' इसके बाद दहशत में आई युवती अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तत्काल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब उसे जेल भेजने की तैयारी है। वहीं, युवती का निकाह 10 अक्तूबर को पुलिस सुरक्षा के बीच होगा।
विज्ञापन


ये है मामला
जमुनापार इलाके की महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला ऑटो चालक अनीश पुत्र रहीश बेटी को काफी समय से आते-जाते परेशान कर रहा था। इसका कई बार विरोध किया, मगर मुकदमा दर्ज नहीं कराया। बेटी का निकाह तय कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: कौन है प्रखर गर्ग? जिसने हाईकोर्ट में बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ देने की लगाई अर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

10 अक्तूबर को आनी है बरात
10 अक्तूबर को बेटी की बरात आनी है। शनिवार को युवक ने घर के सामने बखेड़ा कर दिया। धमकी दी कि अगर निकाह उसके अलावा किसी और के साथ किया तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। दूल्हा बरात लेकर जैसे ही देहरी पर आएगा, उसे गोली मार दी जाएगी। इस पर आरोपी अनीश के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।

 पुलिस की मौजूदगी में होगी शादी
इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। अब उसे जेल भेजा जाएगा। इधर, युवती के परिवार ने युवक के परिवार वालों द्वारा धमकाने की बात बताई है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा भी निकाह के समय युवती के परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed