फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crackers market at six places in mathura

छह स्थानों पर सजेगा आतिशबाजी बाजार

Thu, 13 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 13 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
crackers market at six places in mathura
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
दीपावली के दौरान इस बार शहर में छह स्थानों पर आतिशबाजी का बाजार सजेगा। ग्रामीण अंचल के लिए कस्बे में आतिशबाजी बिक्री की तैयारी हो गई है। इन सभी स्थानों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के संपूर्ण इंतजाम होंगे।
विज्ञापन


जनपद भर में करीब 24 स्थानों पर आतिशबाजी की दुकान लगाए जाने की तैयारी है। इसमें छह स्थान जुबली पार्क, सदर रामलीला मैदान, बजरंगधर्म कांटा, कृष्णा नगर जलकल परिसर, लक्ष्मीनगर और आर्मी क्षेत्र मथुरा शहरी क्षेत्र में हैं। इसके अलावा बाकी स्थल प्रत्येक कस्बा क्षेत्र में आबादी से बाहर चयनित है। इन सभी स्थानों पर आतिशबाजी का बाजार सजाने के दौरान अगिभनशमन के पर्याप्त इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जनपद में तीन लाइसेंस धारक आतिशबाजी का स्टोरेज करने के लिए अधिकृत किए गए हैं। करीब 12 लोगों को आतिशबाजी बनाने के लिए लाइसेंस दिए गए हैं। इनमें से कोई भी व्यक्ति मथुरा शहरी क्षेत्र में नहीं है। आतिशबाजी की बिक्री की अनुमति सिर्फ तीन दिन के लिए होगी। इसके लिए लाइसेंस कुछ दिन पहले ही बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफाइनरी क्षेत्र में आतिशबाजी प्रतिबंधित
रिफाइनरी क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के तेल डिपो और वाटलिंग प्लांट की परिधि से एक किलोमीटर तक आतिशबाजी चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed