{"_id":"5ef9e0e98ebc3e42b4103758","slug":"covid-19-help-desk-helth-mathura-mathura-news-agr4482139146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में खोली गईं कोविड-19 हेल्पडेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में खोली गईं कोविड-19 हेल्पडेस्क
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि कोविड 19 के दृष्टिगत कार्यालयों में, जहां पर काफी संख्या में कर्मचारियों व जनता का आना जाना होता है, हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जिसके माध्यम से कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों व आमजन की स्क्रीनिंग की जा रही है।
स्क्रीनिंग के लिए हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी के पास सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। हेल्प डेस्क पर रोस्टर के मुताबिक कार्मिक की तैनाती दो सप्ताह के लिए की गई है, दो सप्ताह बाद दूसरे कर्मचारी को लगाया जाएगा।
हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी नियमित रूप से मास्क, ग्लब्स को धारण करेगा। आगंतुकों से संपर्क करते समय दो गज की दूरी बनाए रखेगा। डेस्क पर तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों को कोविड 19 के संबंध में अपेक्षित जानकारी प्रदान की गई है। हेल्प डेस्क पर सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर व पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध है।
विज्ञापन
स्क्रीनिंग के दौरान यदि किसी व्यक्ति में खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ तथा गले में खरास हो तो इसकी सूचना राज्य स्तर के टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 या जिला कंट्रोल रूम नंबर 0565-2471914, 2970374 एवं 2970373 को दिए जाने के निर्देश हैं।
इसी क्रम में विकास खंड मथुरा, फरह, छाता, गोवर्धन, चैमुहां, नंदगांव, राया, मांट, नौहझील, बलदेव के साथ जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन तथा सीएचसी/पीएचसी एवं सभी तहसीलों में कोविड-19 हेल्प डेस्क खोली गई हैं।