फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cousin brother had slit throat of three year old innocent child to take revenge from his uncle In Mathura

UP: घर में चोरी करने पर चाचा ने मारा थप्पड़, बदला लेने को तीन साल की मासूम का रेत दिया गला, हकीकत ने उड़ाए होश

Sat, 27 Jan 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 10:02 PM IST
सार

मथुरा में घर में चोरी करने पर चाचा ने बड़े भाई के लड़के को थप्पड़ मार दिया। उसने बदला लेने को उनकी तीन साल की मासूम का गला रेत दिया। हकीकत ने सभी के होश उड़ा दिए। 

विज्ञापन
cousin brother had slit throat of three year old innocent child to take revenge from his uncle In Mathura
पुलिस गिरफ्त में तीन साल की बच्ची की हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में मांट थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर गांव में बीती 24 जनवरी की शाम तीन साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या उसके ही 19 वर्षीय तहेरे भाई ने की थी। दरअसल, हत्यारोपी तहेरे भाई ने घर में ही धनतेरस के दिन चोरी कर ली थी। उस वक्त बच्ची के पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया था। उस थप्पड़ की खुन्नस में बच्ची की हत्या की गई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेजा।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रियल पुत्री हाकिम सिंह घर में गला रेतकर हत्या हुई थी। हत्या का आरोपी मृतक बच्ची के ताऊ का लड़का अरुण पुत्र बबलू सिंह निकला। बीती धनतेरस के दिन आरोपी अरुण ने हाकिम के घर में चोरी की थी। इसमें दो अंगूठी और मंगलसूत्र चुराया था। मृत बालिका के पिता ने अरुण के साथ मारपीट की थी। इसी खुन्नस में प्रियल की हत्या अरुण द्वारा करना स्वीकारा गया।

विज्ञापन

बच्ची के रोने से अपने मंसूबे में सफल हुआ अरुण

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बच्ची के परिवार वालों से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि वारदात वाले दिन बच्ची की मां साधना अपने छोटे बेटे को दवा दिलाने घर से अरुण के साथ बाइक पर जा रही थी। तभी बच्ची रोने लगी। अरुण ने साधना को कहा कि वह प्रियल को दुकान से टॉफी दिलाकर और कमरे में सुलाकर आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर साधना घर से कुछ दूर जाकर अरुण का इंतजार करने लगी, मगर वह नहीं पहुंचा। अरुण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चाची साधना के जाने के बाद वह बच्ची को टॉफी दिलाने के बाद उसे सीधे कमरे में ले गया। वहां घरेलू कामकाज के चाकू से हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त चाकू फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed