फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   court

न्यायालय परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

Thu, 23 Jul 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
court
कोर्ट परिसर में लोगों से पूछताछ और चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : MATHURA
मथुरा। भरतपुर के राजा मानसिंह की हत्या के मामले में बुधवार को जिला न्यायालय में सजा सुनाई गई। इस दौरान न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुबह से ही पुलिस और पीएसी ने मोर्चा संभाल लिया था। कचहरी की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। केवल अधिवक्ताओं के वाहन ही कचहरी के सामने पहुंचे। कचहरी के दोनों गेटों पर मेटल डिटेक्टर से जांच, थर्मल स्क्रीनिंग की गई, हाथों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

राजा मानसिंह की हत्या के मामले में 35 साल बाद ऐसा दिन आया जब 11 पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई गई। इस मामले को हमेशा से गंभीरता से ही लिया गया। जब-जब सुनवाई हुई कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। मंगलवार को इस मामले में फैसला होना था, जिसके लिए न्यायालय परिसर को कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया था। जिला जज ने 11 पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया।
विज्ञापन

बुधवार को इस मामले में सजा सुनाई गई। इसके लिए सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कचहरी की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरियर लगा दिए गए। सीओ सिटी आलोक दुबे कचहरी पर पहुंच गईं। अधिवक्ताओं को छोड़कर किसी के वाहन कचहरी के सामने नहीं गए। कचहरी के दो गेटों से लोगों को प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच हुई तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। कचहरी परिसर में जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान तैनात थे। कुछ पुलिसकर्मी छतों पर भी तैनात थे। पुलिस की गाड़ी में सभी दोषी जब कचहरी पहुंचे तो उनका सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा में ही सभी को न्यायालय ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed