फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   couple of saunkh has been found in a cinema hall of kolkata

कोलकाता में सिनेमा देखते मिले युवक-युवती

Wed, 13 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 13 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
couple of saunkh has been found in a cinema hall of kolkata
थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख से बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को आरोपी युवक के साथ पुलिस ने कोलकाता में बरामद कर लिया है। एक सप्ताह पूर्व से थानाध्यक्ष मगोर्रा और स्वाट टीम युवती को बरामद करने के लिए जुटी हुई थी। मामले को लेकर सौंख में सांप्रदायिक तनाव था। वहां छह मई को उपद्रव भी हो गया था।
विज्ञापन


दो मई को कस्बा सौंख से युवती को निकट के मोहल्ले का युवक भगाकर ले गया था। घटना के बाद कस्बा सौंख में खासा तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस तैनात की गई। युवती बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष मगोर्रा बबलू सिंह वर्मा, स्वाट टीम और सर्विलांस टीमें लगी हुई थी।
विज्ञापन


टीम को पहले उत्तराखंड और बाद में चेन्नई और आसपास के जनपदों में युवती की लोकेशन मिली। इसके लिए पुलिस टीम को अधिकारियों ने प्लेन से चेन्नई भेजा लेकिन युवती और युवक वहां से निकल गए थे। बुधवार की शाम छह बजे टीमों ने घेराबंदी कर दोनों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों वहां एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखते हुए मिले। देर रात टीम उन्हें लेकर ट्रेन से मथुरा के लिए रवाना हो गई।

युवती की बरामदगी के लिए आगरा क्राइम ब्रांच, एसओ मगोर्रा, स्वाट और सर्विलांस टीम लगी थी। टीम युवती के करीब है। सफलता मिल गई है।
-डा. राकेश सिंह, एसएसपी


घटनाक्रम: एक नजर
- दो मई को सौंख से बीए की छात्रा को लेकर भागा समुदाय विशेष का युवक
- तीन मई को कोसीकलां में दबिश, पुलिस पर हमला, सौंख चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह की गाड़ी तोड़ी
- तीन मई को रात्रि में छाता सर्किल का फोर्स और पीएसी कोसीकलां में तैनात
- छह मई को सौंख में पंचायत के बाद आगजनी, धार्मिक स्थल और समुदाय विशेष के घरों में तोड़फोड़, पीएसी और 12 थानों का पुलिस बल तैनात।
- सांप्रदायिक तनाव, तोड़फोड़ के बाद 17 नामजद समेेत 300 के विरुद्ध बलवा, आगजनी, धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने, 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट में रिपोर्ट दर्ज।
- छह मई की ही शाम को एसएसपी मंजिल सैनी का इटावा स्थानांतरण। डा. राकेश सिंह एसएसपी  बने।
- छह मई को युवती भगाने में मदद करने के आरोप में चार गिरफ्तार।
- आठ मई को युवती भगाने में सहयोग करने के आरोप में दो अन्य गिरफ्तार।
- 13 मई को कोलकाता से युवक-युवती बरामद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed