फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple dies in road accident, niece serious

सड़क हादसे में दंपती की मौत, भतीजी गंभीर

Tue, 21 Sep 2021 07:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Couple dies in road accident, niece serious
सौंख। रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार दंपती की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित मकेरा पुलिया के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। भतीजी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर परिजनों को सूचना दी। सोमवार की देर रात गांव इकरन चिकसाना भरतपुर निवासी तेज सिंह (42) अपनी पत्नी अनीता (36) व भतीजी रजनी (24) के साथ छाता में एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जाजनपट्टी से मकेरा पुलिया के बीच बाइक तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दंपती व उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। चौकी प्रभारी जाजनपट्टी सोनू सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को उपचार के लिए सिटी हॉस्पीटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पति-पत्नी की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि सड़क हादसे में घायल दंपती उपचार के दौरान मौत हो गयी। भतीजी की हालत गंभीर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed