फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corporation's bulldozer runs on illegal encroachment

Mathura News: अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Corporation's bulldozer runs on illegal encroachment
मथुरा। अवैध कब्जा को हटाती नगर निगम की टीम। - फोटो : mathura
मथुरा। नगर निगम की टीम ने बुधवार को हाईवे स्थित भगवान नगर कॉलोनी के रास्ते पर अवैध कब्जा को बुलडोजर से ध्वस्त कराया है। अमर उजाला द्वारा लगातार मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद निगम ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

भगवान नगर निवासी देशराज सिंह, रतन सिंह, गिर्राज सिंह समेत अन्य कॉलोनीवासियों ने सड़क पर कब्जे की शिकायत जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से की थी। इसके बाद भी रास्ते से कब्जा नहीं हट गया। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेक नगर आयुक्त जग प्रवेश ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इसी के चलते बुधवार को नगर निगम की टास्क फोर्स टीम भगवान नगर पहुंची। टीम ने नगर निगम के लेखपाल के साथ जमीन की पैमाइश कराई। यहां सड़क पर अवैध निर्माण कर कब्जा किए जाने की पुष्टि भी हो गई। इसके बाद निगम की टीम ने जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा का ध्वस्त करा दिया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया है कि बुधवार को भगवान नगर कॉलोनी में अवैध कब्जा को ध्वस्त कराया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed