फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corporation digs up CC road

Mathura News: सीसी मार्ग को निगम ने उखाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Corporation digs up CC road
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप किशोरीपुरा से विद्यापीठ चौराहे के बीच डेढ़ साल पहले बना सीसी मार्ग नगर निगम ने फिर से उखाड़ दिया है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने इसे सरकारी धन की बर्बादी बताया है। मार्ग टूटने के कारण सात दिन से श्रद्धालुओं और वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम ने किशोरीपुरा तिराहा से विद्यापीठ चौराहे के बीच तीन मीटर चौड़ा और छह इंच से अधिक मोटाई वाला सीसी मार्ग बनवाया था। हाल ही में भारी मशीनों से इस मार्ग को उखाड़ दिया गया। सड़क तोड़ने के दौरान क्षेत्र की पेयजल और बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे दर्जनों घरों के लोग भीषण गर्मी और जल संकट से जूझ रहे हैं। नरेंद्र शर्मा और अनुराग अरोड़ा ने कहा कि शहर की दर्जनों गलियां और सड़कें वर्षों से गड्ढों से भरी हैं। उन पर ध्यान देने के बजाय नए बने मार्ग को दोबारा खोदना गलत है।
विज्ञापन

शैलेंद्र अग्रवाल ने आरोप लगाया कि निर्माण से पहले अतिक्रमण और विद्युत पैनलों को व्यवस्थित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। पार्षद सुमित गौतम ने बताया कि पहले बना मार्ग गुणवत्ता में कमजोर था। नगर निगम अब गौतम पाड़ा तिराहा से विद्यापीठ चौराहे तक नया निर्माण करा रहा है। यह राज्य सेक्टर योजना के तहत 2 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसमें उच्च गुणवत्ता वाला आरसीसी मार्ग, फुटपाथ और दोनों तरफ नालियां शामिल होंगी। नगर निगम के वृंदावन जोन प्रभारी नीरज शर्मा ने कहा कि उन्हें इस मामले की औपचारिक जानकारी नहीं है और जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed