फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona, test, roadways, workers, mathura

कोरोना जांच को सैंपल देने से कतरा रहे रोडवेज के कर्मचारी, दो कंडक्टर मिल चुके हैं संक्रमित

Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona, test, roadways, workers, mathura
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
मथुरा जिले में रोडवेज के दो कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से चालक और परिचालक के साथ पूरे स्टाफ के रेंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। शनिवार को रोडवेज के आठ कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। रोडवेज के कई कर्मचारी कोरोना टेस्ट कराने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


23 जून को दो कंडक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे रोडवेज विभाग में खलबली मची हुई है। कई कर्मचारी तो ऑफिस आने से भी कतराने लगे हैं। एआरएम विनोद शुक्ला ने चालक-परिचालक समेत पूरे स्टाफ की कोरोना जांच कराने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम रोडवेज के वर्कशॉप पर तो नहीं पहुंच सकी,लेकिन आठ कर्मचारी जिला अस्पताल बुला लिए गए।

विज्ञापन


यहां पर इन कर्मचारियों के रैंडम सैंपल लिए गए। शनिवार को कोई भी कर्मचारी जिला अस्पताल नहीं पहुंचा। इससे यह साफ हो रहा है कई कर्मचारी अपना टेस्ट नहीं कराना चाहते। एआरएम विनोद शुक्ला ने बताया कि 600 चालक-परिचालक और स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप में लगेगा शिविर

रोडवेज के वर्कशॉप में 29 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर रैंडम सैंपल करेगी। डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने इसके लिए एक लेटर सीएमओ को लिखा है। एआरएम ने बताया कि 29 जून को शिविर लगाकर सभी के सैंपल लिए जाएंगे।

चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव


जिले में शनिवार की शाम चार और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें एक व्यक्ति वृंदावन का भी शामिल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी इन केसों को संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं किया है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी 308 ही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शहर की राधिका विहार कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। कोतवाली रोड पर एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

वृंदावन की राम नगर कॉलोनी में भी कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से क्षेत्र में हड़कंप है। बलदेव के गांव बुखरोली में 51 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमित लोगों को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर आइसोलेट किया है। इनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed