फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona positive

ओल और अंधी कुइयां मरकज मस्जिद का एक किलोमीटर का इलाका सील

Mon, 06 Apr 2020 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Corona positive
मथुरा। डीग गेट तिराहे पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम सीलिंग की तैयारी करते हुए। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जनपद में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन में खलबली मच गई है। इसके लिए शहर में अंधी कुइयां मरकज मस्जिद और ओल मस्जिद को केंद्र मानने हुए एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है। इस दायरे में आने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। यहां सभी लोगों को घरों में रुकने के लिए कहा जा रहा है। इन दोनों ही क्षेत्रों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जनपद से जांच के लिए गए सैंपल में से सोमवार को दो मामले पॉजिटिव आए हैं। इसमें एक जमाती शामिल है, जिसे ओल मस्जिद से पकड़कर क्वारंटीन किया गया था। इससे पहले यह जमाती मथुरा शहर की अंधी कुइयां मरकज मस्जिद (सुभाष नगर) में भी पहुंचा। इसे देखते हुए इन दोनों ही क्षेत्रों में एक किलोमीटर के दायरे को सील किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने यह जिम्मेदारी एसपी सिटी अशोक मीणा को सौंपी है। एसपी सिटी सोमवार को सीओ सिटी आलोक दुबे और पुलिसबल के साथ पूरे इलाके को सीज करने की प्रक्रिया में जुट गए। एसपी सिटी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में एक किलोमीटर के दायरे में नई बस्ती, हैजा अस्पताल, दरेसी रोड, मछली मंडी, मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन, सुभाष नगर आदि मोहल्लों के रास्ते पर बैरियर लगवाकर सील किया गया है। यह इलाका घनी बस्ती के रूप में है। यहां सभी को घरों में रुकने के लिए कहा गया है। नगर निगम की टीम सैनिजाइज कर रही है। यह क्रम एक बार नहीं बार-बार चलता रहेगा। इसके अलावा ओल में भी मस्जिद के आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र को भी सील कर दिया गया है। यहां भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोमवार को सर्वे में जुटी रहीं। सीडीओ नितिन गौड़ यहां निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटाएंगी डाटा
कोरोना वायरस से संबंधित पॉजिटिव मिले व्यक्ति से जुड़े क्षेत्र को सील होने के बाद अब यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर सर्वे करेंगी। डाटा जुटाएंगी कि किस घर में कौन-कौन रह रहा है। ये लोग घर से बाहर कहां-कहां गए हैं। अन्य कौन से इलाकों से कौन-कौन लोग यहां आए हैं। इसी डाटा के आधार पर लोगों की पहचान की जाएगी।

डीएम ने जनता से की सहयोग की अपील
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा है कि मथुरावासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कुछ इलाकों में आवागमन रोककर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। ओल और अंधी कुइयां मरकज मस्जिद के एक किलोमीटर इलाके में आवागमन रोककर स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन तथा पुलिस की टीमें जांच करेंगी। लोग इससे परेशान न हों बल्कि टीमों का सहयोग करें। प्रशासन की ओर से उक्त क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, दवाएं आदि आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed