फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, mathura, new case

पांच कैदियों समेत 54 नए कोरोना संक्रमित निकले

Mon, 24 Aug 2020 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Corona, positive, mathura, new case
पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग करते चिकित्सा कर्मी - फोटो : MATHURA
मथुरा। जनपद में रविवार को कोरोना के 54 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1885 हो गया है। पॉजिटिव केसों में जिला कारागार के पांच कैदी, इस्कॉन मंदिर वृंदावन के दो भक्त और महिला आश्रम की वृद्धा शामिल है।
विज्ञापन

डोरी बाजार से 18 वर्षीय व्यक्ति, चैतन्य विहार से 70 वर्षीय महिला, कृष्णापुरम से 42 वर्षीय व्यक्ति, जेल से 28 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय, 20 वर्षीय, 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माल गोदाम रोड से 54 वर्षीय व्यक्ति, धोलीप्याऊ से 22 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय युवक, लक्ष्मी नगर से 70 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर से 57 वर्षीय व्यक्ति, पुष्पांजलि उपवन से 26 वर्षीय व्यक्ति, रिफाइनरी अस्थाई जेल से 32 वर्षीय व्यक्ति, फरह से 65 वर्षीय व्यक्ति, बस स्टैंड से 35 वर्षीय महिला, भवनपुरा से 21 वर्षीय महिला, हनुमान नगर से 15 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला, कोसी से 25 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय व्यक्ति, छाता से 36 वर्षीय व्यक्ति, चौमुंहा से 26 वर्षीय युवती, मथुरा से 26 वर्षीय व्यक्ति, गढ़ी परसोती से 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, 11 वर्षीय बालिका, माट राजा से 24 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया है।
विज्ञापन

गुरु नानक नगर से 25 वर्षीय युवती, महावन से 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गढ़ी परसोती से 63 वर्षीय महिला, इंदु पुरम कॉलोनी से 29 वर्षीय व्यक्ति, नानक नगर से 63 वर्षीय व्यक्ति, 61 वर्षीय महिला, एमआर नगर से 21 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवती, कच्ची सड़क से 40 वर्षीय व्यक्ति, सदर बाजार से 55 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 25 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। हेमराज कॉलोनी से 45 वर्षीय व्यक्ति, इंद्रप्रस्थ से 55 वर्षीय व्यक्ति, कैलाश नगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, बाद से 29 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय व्यक्ति, छाता से 57 वर्षीय व्यक्ति और अडीग से 19 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे मरीज, 10 लोग मिले पॉजिटिव
मथुरा। राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा एसीएमओ डॉक्टर देवेंद्र अग्रवाल व नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉक्टर भूदेव सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली, कृष्ण कुंज, इंदुपुरम एवं मोतीकुंज में पॉजिटिव पाए गए लोगों के परिवारजनों के सैंपल लिए गए। जिला कोआर्डिनेटर योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कुल 41 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें 10 लोग एंटीजन पॉजिटिव मिले और 29 लोगों के आरटीपीसीआर भेजे गए है। टीम में डॉ अनग द्विवेदी, सचिन सक्सैना, राकेश कुमार, कावेरी शर्मा सत्येंद्र कुमार, राहुल गौतम, ज्ञानेंद्र सिंह विनोद कुमार, पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित रहे।

जेल में 600 कैदियों को क्वारंटीन किया
मथुरा। जिला जेल में कोरोना का संक्रमण पैर पसार चुका है। लगातार कोरोना के मरीज निकल रहे हैं। डिप्टी जेलर से शुरू हुआ संक्रमण कैदियों में पहुंच गया है। अब तक 25 कैदी संक्रमित मिले हैं। 600 कैदियों को क्वारंटीन किया गया है। जेल को सैनिटाइज किया गया है। जिला जेल में पहले से ही 554 की क्षमता से अधिक कैदी हैं, जहां 96 महिला कैदी सहित कुल 1,516 कैदी हैं। एनएसए के आरोप में डॉ. कफील खान भी मथुरा जेल में बंद हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया है, उनकी हिरासत को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने हाल ही में तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed