फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

जिला जेल में 40 बंदी निकले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 02 Sep 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona
मथुरा। बुधवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 123 नए मरीज मिले हैं। इनमें जिला जेल में निरुद्घ 40 बंदी और चौमुहां में एक परिवार के 15 लोग शामिल हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कई डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमित केसों की संख्या बढ़कर अब 2437 हो गई है।
विज्ञापन

नए केस में पोतरा कुंड से 66 वर्षीय महिला, वृंदावन से एक 60 वर्षीय व्यक्ति, छत्ता बाजार से 64 वर्षीय महिला, कोसीकलां से 61 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 56 वर्षीय महिला, जगन्नाथ पुरी से 37 वर्षीय व्यक्ति, 63 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। केडीएमसी से 42 वर्षीय व्यक्ति, रमन रेती वृंदावन से 24 वर्षीय महिला, महरौली से 34 वर्षीय व्यक्ति, नियति हॉस्पिटल में भर्ती 60 वर्षीय व्यक्ति, रामकृष्ण कॉलोनी से 60 वर्षीय व्यक्ति, महावन से 45 वर्षीय व्यक्ति, गोवर्धन रोड से 37 वर्षीय व्यक्ति, जमुना धाम कॉलोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति, वृंदावन से 64 वर्षीय व्यक्ति, बरसाना से 24 वर्षीय महिला, महिला आश्रम वृंदावन से 33 वर्षीय महिला, श्याम वाटिका वृंदावन से 18 वर्षीय युवती, पुष्पांजलि बैकुंठ से 39 वर्षीय व्यक्ति, जिला अस्पताल से 57 वर्षीय, 58 वर्षीय और 55 वर्षीय डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

वृंदावन से 46 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 65 वर्षीय व्यक्ति, कोसीकला से 49 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव, गोवर्धन रोड से 47 वर्षीय व्यक्ति, अमीरपुर से 42 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 22 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्ध, पैगांव से 30 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 20 वर्षीय युवती, सिकंदरपुर से 15 वर्षीय किशोर, नगला देवीया से 31 वर्षीय महिला, रामनगर से 27 वर्षीय महिला, धौली प्याऊ से 30 वर्षीय महिला, कृष्णा ऑर्चिड से 34 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बालक संक्रमित मिला है। फरह 24 वर्षीय महिला व 31 वर्षीय महिला, यूनियन बैंक वृंदावन से 30 वर्षीय कर्मचारी। सादिकपुर से 32 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 40 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय महिला, बलदेव से 27 वर्षीय महिला, सीएमओ कार्यालय से 44 वर्षीय डॉक्टर, मथुरा से 9 वर्षीय बालिका, नंद गांव से 30 वर्षीय व्यक्ति, श्रीजी धाम कॉलोनी से 42 वर्षीय व्यक्ति, अशोक विहार सदर रोड से 60 वर्षीय व्यक्ति, मखदूम फरह से 5 वर्षीय बालक, वृंदावन से 60 वर्षीय व्यक्ति, महाविद्या कॉलोनी से 52 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय युवक, गोवर्धन से 26 वर्षीय व्यक्ति, बुध विहार कॉलोनी से 22 वर्षीय महिला, बिरला मंदिर इलाके से 32 वर्षीय महिला और दुर्गापुरी से 60 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के एसएसआई, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पोजिटिव
मांट। मांट थाने के एसएसआई व इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीएचसी मांट पर बुुधवार को हुई एंटीजन किट जांच में संक्रमित मिले। एसएसआई को होम आइसोलेट किया है, जबकि प्रधानाचार्य को पेड आइसोलेशन में वृंदावन भेजा है। डॉ. विकास जैन ने बताया कि बुधवार को कुल 72 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed