{"_id":"5eaeb96f8ebc3e90305ffff6","slug":"corona-mathura-news-agr4402731135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव एक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव एक और महिला की मौत
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मृतक महिला के शव को दफनाने पहुंचे महिला के परिजन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना पॉजिटिव एक और महिला की मौत हो गई। शनिवार की रात निजी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ा। संक्रमित एक महिला की पूर्व में मौत हो चुकी है। उधर, रविवार की सुबह हॉटस्पॉट इलाके से 48 वर्षीय चांदी कारोबारी कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 29 हो गई है।
शहर के भरतपुरगेट निवासी 55 वर्षीय रुखसाना को 16 अप्रैल को मथुरा के मिलिट्री अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती कराया गया था। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। 27 अप्रैल को तबियत बिगड़ने के बाद महिला को वेंटीलेटर पर रखा गया। शनिवार को हालत बिगड़ने के बाद महिला को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां रात को उसकी मौत हो गई।
महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके पति, दो बेटों के साथ परिवार के 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। रविवार की दोपहर केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे उनके परिवार के लोगों को कोविड-19 की सभी सावधानियां पूरी करने के बाद शव सौंप दिया गया। कोरोना वायरस से यह मथुरा में दूसरी मौत है। इससे पहले बीते सोमवार को वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती आशा देवी की मौत हो चुकी है। अगले दिन आशा देवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
उधर, शहर के हॉटस्पॉट एरिया में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दस, शनिवार को तीन केस पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार की सुबह मंडी रामदास में 48 वर्षीय चांदी कारोबारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। चांदी कारोबारी के परिवार के पांच लोगों केे क्वारंटीन किया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 29 हो गई है।