फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Controversy erupts over suspected beef, investigation reveals chicken and fish waste

Mathura News: गो-मीट की शंका पर हंगामा, जांच में निकला मुर्गा-मछली का वेस्टेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Controversy erupts over suspected beef, investigation reveals chicken and fish waste
 थाना पर एकत्रित गौ रक्षक व मुस्लिम समाज के लोगों को समझाती पुलिस 
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट पर बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गो-रक्षक दल के सदस्यों ने दो गाड़ियों को गो-मीट होने के संदेह पर रोक लिया। लगभग ढाई घंटे तक चले भारी हंगामे और पुलिस की जांच के बाद मामला तब शांत हुआ, जब गाड़ियों में गाय का नहीं बल्कि मुर्गा और मछली का वेस्टेज मीट पाया गया। अंततः गो-रक्षक दल द्वारा पुलिस को लिखित पत्र देने के बाद गाड़ियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नौहझील निवासी खन्ना और शहबाज की दो गाड़ियां दिल्ली में मुर्गा और मछली की सप्लाई देकर वापस लौट रही थीं। इन गाड़ियों में मुर्गों और मछलियों का वेस्टेज मीट भरा हुआ था। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही गाड़ियां बाजना कट के पास पहुंचीं, गो-रक्षक दल के सदस्यों ने उन्हें गो-मीट की सूचना पर घेर लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और गो-रक्षकों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को बिगड़ते देख दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर नौहझील थाने ले आई। थाना परिसर में भी काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस की मौजूदगी में जब गाड़ियों की गहनता से जांच की गई, तो उसमें गो-मीट के बजाय मुर्गा और मछली का वेस्टेज पाया गया। सच्चाई सामने आने के बाद मामला शांत हुआ। शाम करीब 4 बजे गो-रक्षक दल के सदस्यों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों और उनके चालकों को छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed