Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Control over the mind is the true essence of a meaningful life: Vinod Baba

मन पर नियंत्रण ही जीवन की वास्तविक सार्थकता : विनोद बाबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Control over the mind is the true essence of a meaningful life: Vinod Baba
बरसाना। ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा ने प्रियाकुंज आश्रम में आयोजित कार्तिक माह महोत्सव के दौरान मन पर नियंत्रण को जीवन की वास्तविक सार्थकता बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु उसका अपना मन है, जो उसे सांसारिक मोह और इच्छाओं के पीछे दौड़ाता रहता है। संत ने कार्तिक मास में एक माह तक मौन व्रत का पालन करने के बाद रविवार को अपना मौन खोला।
विज्ञापन

मौन व्रत के दौरान संत विनोद बाबा का अधिकांश समय राधारानी की भक्ति और भजन में व्यतीत हुआ। वे प्रतिदिन करीब 18 घंटे तक राधारानी के भजनों में लीन रहते थे। पूरे माह उन्होंने दिन में केवल एक बार उबला हुआ प्रसाद ग्रहण किया। संत के मौन व्रत पूर्ण होने पर प्रियाकुंज आश्रम में धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह संत-महात्माओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को भजन संध्या में राधारानी के भजनों की स्वर लहरियां गूंज उठीं। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे।
विज्ञापन

विनोद बाबा ने अपने संदेश में कहा कि माया के अधीन होकर मन मनुष्य को सांसारिक मोहजाल में उलझाता है। इसी मोहजाल में उलझकर मनुष्य ईश्वर से दूर होता चला जाता है। उन्होंने जोर दिया कि मन पर नियंत्रण कर परमात्मा से नाता जोड़ना ही जीवन की वास्तविक सार्थकता है। यह संदेश उन्होंने कार्तिक माह महोत्सव के दौरान दिया। संत विनोद बाबा ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक लक्ष्य अवश्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि संसार के रिश्ते और मोह-माया सब नश्वर हैं। परमात्मा से जुड़ा रिश्ता ही मनुष्य को वास्तविक शांति और आध्यात्मिक आनंद प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed