{"_id":"614b295a8ebc3e2c206c536e","slug":"control-of-dengue-malaria-from-covid-command-center-mathura-news-agr5086025126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड कमांड सेंटर से डेंगू, मलेरिया पर नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड कमांड सेंटर से डेंगू, मलेरिया पर नियंत्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से कोविड 19 की तर्ज पर डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए कार्य लिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी ) में नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. आलोक कुमार एवं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जितेंद्र सिंह को नामित किया है। सहायक नोडल अधिकारी जितेंद्र सिंह, (जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी) ने बताया कि कोविड कमांड सेंटर में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 3 पालियों में लगी हुई हैं।
इन पाली में ड्यूटी कर रहे कर्मियों द्वारा डेंगू मरीजों के पास फोन करके प्रतिदिन उनकी तबीयत के बारे में पूछा जा रहा है तथा निगरानी समितियों को भी फोन करके एक्टिव किया जा रहा है। इसके साथ डेंगू-मलेरिया से बचाव एवं सावधानी के लिए संदेश दिए जा रहे हैं साथ ही साथ कोविड वैक्सीनेशन ,आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित लाभार्थियों के पास भी कॉल कराई जा रही हैं। संवाद