{"_id":"69e3e76848b2c2382b08fe84","slug":"constable-accused-of-expelling-wife-children-from-home-mathura-news-c-412-1-mt21005-7222-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सिपाही पर पत्नी-बच्चों को घर से निकालने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सिपाही पर पत्नी-बच्चों को घर से निकालने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव नगला देविया में तैनात एक सिपाही पर पत्नी और दो छोटे बच्चों को घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने की भी बात कही है। नगला देविया निवासी एवन सिंह एटा के नया गांव थाने में मुंशी के पद पर कार्यरत है।
सिपाही की पत्नी वर्षा ने आरोप लगाया कि पति के अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार को सिपाही ने उसे उसके दो बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। बच्चों में एक की उम्र करीब पांच वर्ष और दूसरा लगभग 10 माह का है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।
वह पति के साथ गैस गोदाम के पीछे स्थित कॉलोनी में रह रही थी। घटना के बाद महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वह अब पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। महिला ने मामले की शिकायत थाना गोवर्धन में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।