फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congressmen took out BJP Gaddi Quit Rally

कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा गद्दी छोड़ो रैली

Tue, 10 Aug 2021 06:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out BJP Gaddi Quit Rally
नौहझील/बाजना/टैंटीगांव। महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला। ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में बाजना के पत्थर मंडी से बाइक मार्च की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

बाइक मार्च कस्बा बाजना एवं नौहझील में निकाला गया। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। मार्च में ओमप्रकाश पाठक, सुरेश चौधरी, बृजेश शर्मा, राजू शर्मा, इस्लाम खान,रोबिन चौधरी, संतोष कुमार, प्रेम चंद, योगेश, गिरधारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

टैंटीगांव में मंगलवार को कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाल कर लोगों को पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। जब तक भाजपा की सरकारें देश व राज्यों की सत्ता में काबिज हैं, तब तक भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, उत्पीड़न, महंगाई आदि पर अंकुश लगाना मुश्किल है। पूर्व जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, रवेंद्र रावत, राकेश शर्मा, धर्मवीर सिंह, गंगा शरण, ओमप्रकाश शर्मा, जयवीर सिंह, ठा. नकुल सिंह, पूरन सिंह रावत, रामनारायण रावत, यासीन खान, हरिशंकर निमेष, योगेश गौतम, प्रेमचंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed