फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress-backed candidate said - counting of votes should be done by an impartial officer

Mathura News: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बोले- मतगणना निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए

Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress-backed candidate said - counting of votes should be done by an impartial officer
मथुरा। महापौर पद के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पूर्व विधायक राज कुमार रावत ने 13 मई को होने वाली मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए किसी निष्पक्ष अधिकारी की देखरेख में मतगणना कराने की मांग की है। उन्होंने अपना पत्र मुख्य चुनाव आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने भेजे पत्र में बताया है कि वह महापौर पद के प्रत्याशी हैं। मतदान की प्रक्रिया 04 मई को पूरी हो चुकी है। जिनकी मतगणना 13 मई को प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा गलत तरीके से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिकृत चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा दूसरे प्रत्याशी को आवंटित कर दिया गया और उन्हें जो कि कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी हैं को निर्दलीय मानकर चुनाव चिन्ह जीप आवंटित किया गया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के हस्तक्षेप के बावजूद प्रार्थी को न्याय न मिल सका।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि तीन दिन बाद तक भी रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा स्क्रूटनी पड़े हुए मतों की गिनती तक नहीं की गई है। बार-बार अनुरोध करने पर भी प्रार्थी को पड़े हुए मतों की संपूर्ण सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है और ना ही प्रत्याशी व प्रत्याशी के समर्थकों को स्ट्रांग रूम के सामने निगरानी के लिए रहने की अनुमति दी जा रही है। इसलिए भारी गड़बड़ी होने की संभावना है। उक्त परिस्थितियों में मतगणना किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed