{"_id":"690cc810f93436e86f069560","slug":"confectioner-will-be-appointed-at-banke-bihari-temple-in-vrindavan-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में नियुक्त होगा हलवाई...ठाकुरजी के भोग में नहीं हो सकेगी मिलावट, शुरू की गई कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में नियुक्त होगा हलवाई...ठाकुरजी के भोग में नहीं हो सकेगी मिलावट, शुरू की गई कवायद
Thu, 06 Nov 2025 09:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:53 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी का भोग प्रसाद तैयार करने के लिए हाईपावर्ड कमेटी ने स्थायी रूप से हलवाई रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उपसमिति की ओर से इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के भोग प्रसाद के लिए अब स्थायी रूप से हलवाई की व्यवस्था करने की कवायद शुरू हो गई है। उपसमिति बनते ही इस दिशा में कार्य किया जाना है। इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। इससे ठाकुर जी के भोग में मिलावट नहीं हो पाएगी।
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने मंदिर में ही ठाकुरजी का भोग प्रसाद तैयार करने के लिए स्थायी रूप से हलवाई रखने के निर्देश दिए थे। अब इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। इस काम को मंदिर के मैनेजर और कमेटी के सेवायत सदस्य देखेंगे।
ठाकुरजी के भोग प्रसाद में किसी प्रकार की मिलावट न हो इस बात पर विशेष नजर रखी जाएगी। समिति के सेवायत सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि समिति अध्यक्ष द्वारा तय की गई उपसमिति में प्रबंधक मुनीश शर्मा, राजभोग सेवाधिकारियों में श्रीवर्धन गोस्वामी, शैलेंद्रनाथ गोस्वामी, शयनभोग सेवाधिकारियों में दिनेश गोस्वामी, विजय कृष्ण गोस्वामी काे रखा गया है। समिति हलवाइयों से आवेदन लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरी करेगी।