Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conclusion of the Braj Chaurasi Kos Parikrama

Mathura News: दीपदान के साथ ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Braj Chaurasi Kos Parikrama
वृंदावन। बृज सेवा फाउंडेशन द्वारा कराई गई 101 जरूरतमंद श्रद्धालुओं की निशुल्क ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का समापन हो गया। यमुना तट पर भव्य दीपदान के साथ ''ब्रज आनंद उत्सव'' और दीप महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भजन-संकीर्तन और धार्मिक आयोजनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नाभा द्वाराचार्य पीठाधीश्वर स्वामी सुतिक्ष्ण दास देवाचार्य, हनुमानगढ़ी अयोध्या के संत राजू दास और कथावाचक मनोज मोहन शास्त्री उपस्थित रहे। इनकी उपस्थिति में यमुना तट और सुदामा कुटी पर दीप प्रज्वलित किए गए। श्रद्धालुओं ने ब्रज क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की। संत-धर्माचार्यों ने ब्रज परिक्रमा और मंदिरों में दर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। यात्रा के दौरान ब्रज भक्त रमाकांत गोस्वामी, भागवताचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, यात्रा पुरोहित केशव पंडाजी और मोहित दुबे ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलों की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक नितिन और अंकुश ने सभी संतों व अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ब्रज की सेवा, संस्कृति का संरक्षण और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। बृज सेवा फाउंडेशन कई अन्य प्रकल्प भी संचालित कर रहा है। संस्था के मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग ने यह जानकारी दी। इनमें ''''स्वच्छ बृज पावन बृज अभियान'''', शीतल जल सेवा और वृक्षारोपण शामिल हैं। प्रसाद ऑन व्हील जैसे प्रकल्प भी संस्था द्वारा चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed