फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Complete all the preparations for the Rangotsav by March 9: DM

रंगोत्सव की सभी तैयारियां नौ मार्च तक पूरा करें सभी विभाग: डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Complete all the preparations for the Rangotsav by March 9: DM
बरसाना (मथुरा)। रंगोत्सव-2022 की लड्डू होली एवं लठामार होली की तैयारियों का खाका खींचने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी ने बरसाना स्थित होटल विगिंस्टन में अधीनस्थों के साथ बैठक ली। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सभी विभागों को 9 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग को बरसाना को जोड़ने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, कुंडों की बैरिकेडिंग, 33 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, क्रेन की व्यवस्था, 38 बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया बरसाना से गोवर्धन रोड को एक दिन में गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। कोसी से नंदगांव तक सड़क को 9 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ द्वारा प्रियाकुंड में एक नाव, दो गोताखोर की व्यवस्था, रंगीली चौक पर पुताई की व्यवस्था, पेयजल के लिए 31 टैंकरों की व्यवस्था, 15 मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, खुले घूम रहे पशुओं को गोशालाओं में भेजने का काम किया जाएगा। सफाई व प्रकाश व्यवस्था के लिए 20 जेनरेटर, खोया-पाया केंद्र बनाने का काम किया जाएगा। तीर्थ विकास परिषद को बरसना को भव्यता से संवारने के साथ दो दिन सांस्कृतिक प्रोग्राम राधाबिहारी इंटर कॉलेज में कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा 336 खंभों पर प्लास्टिक चढ़ाई गई है। 212 नंदगांव में खंभों पर प्लास्टिक लगाई जाएगी। खराब खंभों को हटाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ ने बताया मेला में 9 शिविर, 11 एंबुलेंस, दो एडिशनल सीएमओ दो दिन रहेंगे। परिवहन निगम के एआरएम ने बताया कि मेला में दो दिन 100 बसें चलाई जाएंगी। 70 बसें गोवर्धन रोड पर, 30 बसें कोसी रोड से चलेंगी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया लठामार होली मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। कुछ सिपाही सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे।

बैठक में योगानंद पांडेय एडीएम वित्त, हरेंद्र मलिक एसपी ट्रैफिक, जिला विकास अधिकारी सुधा सिंह, एसडीएम गोवर्धन संदीप वर्मा, एसडीएम छाता कमलेश गोयल, सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी, एआरएम नरेश चंद गुप्ता, एसडीएम मांट इंद्र नंदन सिंह, एसडीएम मथुरा डीपी सिंह, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा, सीएफओ प्रमोद शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed