{"_id":"5e03aae98ebc3e8807103c37","slug":"compensation-mathura-news-agr4217610196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मरे अधिशाषी अभियंता परिवार को 1.4 करोड़ का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मरे अधिशाषी अभियंता परिवार को 1.4 करोड़ का मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चार वर्ष पूर्व राया-मथुरा रोड पर सड़क हादसे के शिकार हुए बुलंदशहर में तैनात सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता के परिवार को जिला जज की अदालत ने 1.4 करोड़ का दुर्घटना में मुआवजा दिया है। अधिशाषी अभियंता किसी शासकीय कार्य से मथुरा आ रहे थे।
ऊपरी मांट शाखा खंड गंगा नहर खुर्जा बुलंदशहर के अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार सिंह 4 सितंबर 2015 को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बुलंदशहर से मथुरा मुख्यालय आ रहे थे। राया रोड पर गांव दीवानाकलां के पास टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधिशाषी अभियंता की मौत हो गई थी। अधिशाषी अभियंता की पत्नी शशि प्रभा आदि द्वारा मुआवजे के लिए याचिका दाखिल की गई।
इस पर सुनवाई करते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जिला जज साधनारानी ठाकुर ने 1.04,85,340 करोड़ मुआवजा देने का निर्णय दिया। अधिवक्ता ओमवीर सारस्वत ने बताया कि उक्त मुआवजे की 60 प्रतिशत धनराशि टैंकर की बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस तथा 40 प्रतिशत धनराशि कार की बीमा कंपनी इफको टोकियो द्वारा दिया जाएगा।