फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Commissioner Anil Kumar Visits Vrindavan Kumbha Mela 2021 Spot

वृंदावन कुंभ मेला: गड्ढा मुक्त और पॉलिथीन मुक्त रहेगा क्षेत्र, समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

Fri, 01 Jan 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Commissioner Anil Kumar Visits Vrindavan Kumbha Mela 2021 Spot
वृंदावन कुंभ मेलाः संतों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने गुरुवार को वृंदावन कुंभ मेला के लिए की जा रहीं तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक 25 करोड़ रुपये विभिन्न विभागों को अवमुक्त किए जा चुके हैं। अब संबंधित सभी विभाग अपने कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पॉलिथीन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी, वहीं परिक्रमा मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 31 जनवरी तक मेला क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति कराए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 


पर्यटन सुविधा केंद्र में समीक्षा के दौरान अधिकांश विभागों द्वारा अपना कार्य प्रारंभ कर दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि भूमि समतल कराकर बैरीकेडिंग करने एवं सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए, जिससे समय से कार्य पूर्ण हो सके। जल निगम से गंगाजल आपूर्ति करने एवं नगर निगम से उच्चकोटि के शौचालय व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुंभ की अपेक्षा इस बार और आकर्षण एवं भव्य रूप से मनाया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वृंदावन कुंभ मेले में पहली बार शामिल होंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने मेला से जुड़े अधिकारियों की जानकारी दी। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़, एडीएम प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त बृजेश कुमार, सचिव एमवीडीए ईश्वर चंद, नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, डीएसओ राघवेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

संतों के साथ की मंत्रणा, फिर नहीं निकला संत समागम का हल
मंडलायुक्त अनिल कुमार की साधु-संतों के साथ हुई बैठक में एक बार फिर कुंभ और संत समागम को लेकर प्रश्न हुआ। इस पर मंडलायुक्त ने पुराने रिकॉर्ड देखने का भरोसा दिया।


हालांकि इससे संत सहमत नजर नहीं आए। इसके अलावा क्षेत्र की तार बांधकर घेराबंदी करने, प्रमुख मार्ग एवं चौराहों का नाम प्रख्यात संतों के नाम पर रखने, कुंभ की जमीन से अवैध कब्जों को हटाने, परिक्रमा और सवारियों के निकलने वाले मार्ग को ठीक कराने, यमुना में नालों को गिरने से रोकने, विद्युत, शौचालय की व्यवस्था करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने आदि मांगों को संतों ने मंडलायुक्त के समक्ष रखा।


आयुक्त ने मेले में आने वाले अखाड़ों की सूची भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत संत पांच दिन पूर्व का अपना प्रमाणपत्र भी साथ लाएं, जिन संतों का कोविड-19 का टेस्ट नहीं हुआ है उनके टेस्ट की व्यवस्था कुंभ में ही कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने मेला स्थल को देखा
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने बैठक के बाद कुंभ मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगाजल सप्लाई के लिए डाली जा रही पाइपलाइनों और स्नान के लिए बनाए जा रहे पक्के घाट, अन्य तीन घाटों को बनाए जाने वाले स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केशीघाट जाकर वस्तुस्थिति को देखा और वहां की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed