फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cold in mathura

बादलाें में छिपे हुए हैं भ्ाास्कर, बढ़ी ठिठुरन

Mon, 15 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूूराे, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 15 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
cold in mathura
। रिमझिम बारिश और सर्द हवाओं के बीच भगवान भास्कर तीसरे दिन भी बादलों में छिपे रहे। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में आई 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। अचानक बढ़ी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में रजाई और गर्म कपड़ों के बीच दुबके रहे। सड़कों और बाजार में चहल पहल कम रही। आसमान में बादल दिन भर छाए रहे। इसके चलते लोगों में ठंड का असर अधिक रहा। बाहर निकले लोग कपड़ों से लदे रहे। दो पहिया और खुले वाहनों से चलने पर सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पांच दिन में छह डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा
राया शोध केंद्र प्रभारी डा.श्याम सुंदर शर्मा के अनुसार 10 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था जो 14 दिसंबर को लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले तीन दिन में ही तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों का तापमान
दिन               अधिकतम             न्यूनतम
बुधवार              21                    10
गुरुवार               19                    9
शुक्रवार              19                    8
शनिवार              18                    7
रविवार               15                   7


 बुजुर्ग, बच्चें बरतें एहतियात
महर्षि दयानंद अस्पताल के चिकित्सक राजकुमार वर्मा के अनुसार ठंड की शुरुआत में बुजुर्ग और बच्चे एहतियात बरतते हुए ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने बताया कि ओपीडी में सर्दी से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
 
ठंड से बचाव को जुटा प्रशासन-
ठंड बढ़ने के साथ ही पालिका और प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुराने बस स्टैंड, चौकी बागबहादुर, नगर पालिका परिसर में रैन बसेरा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। अलाव के लिए लकड़ियां डालने के निर्देश दे दिए गए हैं। कंबल भी वितरित किए जा रहे हैं।

--------
ट्रेनों पर भी सर्दी की मार, कई होंगी रद्द
मथुरा (ब्यूरो) सर्दी और कोहरे चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने की तैयारी कर ली है।
इनमें निमभन ट्रेनें शामिल हैं।
- आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक जनवरी से 16 फरवरी तक और नई दिल्ली-आगरा कैंट के मध्य 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द रहेंगी।
- सप्ताह में दो दिन चलने वाली देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस भी रद्द होगी।
- सप्ताह में तीन दिन चले वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी।
- हावड़ा-श्रीगंगानगर तूफान एक्सप्रेस मुगलसराय से श्रीगंगानगर के मध्य 31 दिसंबर से 14 फरवरी तक व श्रीगंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से मुगलसराय तक दो जनवरी 2015 से 16 फरवरी 2015 तक रद्द रहेगी।
- पटना-कोटा एक्सप्रेस 10 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed