फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cogress member burn hema's statue

राहुल को बेचारा कहने पर भड़के कांग्रेसी

Tue, 19 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 19 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
cogress member burn hema's statue
सांसद हेमामालिनी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेचारा कहने के विरोध में सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने सीएफसी चौराहे पर सांसद का पुतला दहन किया।
विज्ञापन



कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि हेमामालिनी अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई विकास कार्य नहीं करा पाईं और अब अपनी असफलता को छुपाने के लिए दूसरे नेताओं पर आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि हेमामालिनी मथुरा के किसानों को न मुआवजा दिला पाईं और न ही केंद्र से मथुरा के विकास के लिए कोई योजना ला पाईं। इस दौरान श्यामलाल शर्मा, अयूब खां, गोविंद शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी, अशोक शर्मा, शत्रुघभन शर्मा, प्रेमकिशोर गौतम, माधवेश गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने फूंका हेमामालिनी का पुतला
सांसद द्वारा राहुल गांधी को बेचारा कहने के विरोध में कांग्रेसियों ने बलदेव गंज चौराहे पर सोमवार को हेमामालिनी का पुतला दहन किया। इसके बाद बैठक में कांग्रेस कमेटी नगराध्यक्ष दिनेश दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी किसानों, मजदूरों, गरीबों और दलितों के हितैशी हैं, इसलिए बेचारे हो सकते हैं।

मोदी की तरह उद्योगपतियों और पैसे वालों से बात नहीं करते हैं और हेमामालिनी की तरह किसी गरीब, मजदूर को टक्कर मार कर मुंबई नहीं भाग जाते हैं, इसलिए बेचारे हैं।

उन्होंने कहा कि असल में तो ग्लैमर में रहने वाले ही बेचारे हैं या सांसद हेमामालिनी को ही बेचारा कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इस दौरान महेंद्र गुर्जर, सुनील जैन, महेश आर्य, महेश महावर, कांती प्रसाद, हरीराम कादौनिया आदि मौजूद रहे।


राहुल को बेचारा कहने के बयान की निंदा
छाता। सांसद हेमामालिनी के बयान से कांग्रेसियों में उबाल है। उनके राहुल गांधी को बेचारा कहने के बयान की कांग्रेसियों ने निंदा की।

नगर अध्यक्ष आसिफ  कुरैशी की अध्यक्षता में नगर और देहात के कार्यकर्ताआें की कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें हेम कुमार गुप्ता, कुंवर सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, जालिम सिंह, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed