{"_id":"658884ef109d7fea5e0b05b6","slug":"cm-yogi-will-start-heliport-facility-for-govardhan-from-agra-today-mathura-news-c-369-1-mt11005-5965-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा से गोवर्धन के लिए हेलीपोर्ट सुविधा का करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा से गोवर्धन के लिए हेलीपोर्ट सुविधा का करेंगे शुभारंभ
Mon, 25 Dec 2023 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा से गोवर्धन के लिए सोमवार को हेलीपोर्ट सुविधा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा के बटेश्वर से गोवर्धन के लिए हेलीपोर्ट सुविधा का शुभारंभ करेंगे। हेलिकॉप्टर से उड़ान भर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह दोपहर 1:45 बजे गोवर्धन के पैंठा गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां फीता काटेंगे।
विज्ञापन
हालांकि पर्यटकों के लिए सुविधा आज से शुरू नहीं हो सकेगी। कंपनी निरीक्षण उड़ान भरने के बाद 28 दिसंबर से पर्यटकों के लिए सेवा शुरू करेगी। अभी कंपनी की ओर से किराए भी निर्धारित नहीं किया गया है। इधर, मौसम की स्थिति को देखते हुए होने वाली ट्रायल उड़ान पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
हेलीपोर्ट सुविधा से ब्रज के पर्यटन उद्योग को पंख लगेंगे। देशी-विदेशी सैलानियों को यहां आने पर यहां हेलिकॉप्टर की सैर का अनुभव मिलेगा। पर्यटन विभाग द्वारा कुछ समय पहले ट्रायल राइड की गई थीं। यह राइड सात मिनट में पूरी हुईं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गोवर्धन में गिरिराज पर्वत की जो 21 किमी की परिक्रमा है, उसे हेलिकॉप्टर से सात मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि गोवर्धन के पैंठा गांव हेलीपैड बनाया गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य किया गया है। पांच एकड़ भूमि पर बने हेलीपैड की लागत 4.95 करोड़ रुपये आई है, इसमें बाउंड्रीवाल भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हेलीपोर्ट सुविधा देने वाली कंपनी कितने श्रद्धालुओं को एक साथ उड़ान का लाभ देगी, कितना किराया रहेगा, उसमें सरकार की कितनी हिस्सेदारी रहेगी। इसकी जानकारी अभी स्थानीय स्तर पर नहीं दी गई है।