{"_id":"6591bc938604603137073237","slug":"cm-yogi-will-participate-in-pashtipurti-mahotsav-today-mathura-news-c-369-1-mt11005-6332-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पष्ठीपूर्ति महोत्सव में सीएम योगी आज करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पष्ठीपूर्ति महोत्सव में सीएम योगी आज करेंगे शिरकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ वर्ष के पहले दिन वृंदावन में रहेंगे। वे वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित पष्ठीपूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ वात्सल्य ग्राम में बने समविद् गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल का उद्घाटन भी करेंगे।
वर्ष के पहले दिन सीएम योगी के आगमन से ब्रज के लोगों को खासी उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि सीएम नए साल पर ब्रज को कई सौगातें दे सकतें हैं। सबसे अधिक उम्मीद बांके बिहारी कॉरिडोर के बजट की घोषणा को लेकर लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार, सीएम गोरखपुर से हवाई मार्ग से दोपहर 12.10 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
वहां से दोपहर 12.15 बजे मथुरा के लिए उड़ान भरेंगे। 12.35 बजे उनका वात्सल्य ग्राम में बने हेलीपैड पर आगमन होगा। 12.40 बजे सैनिक स्कूल पहुंचेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। दोपहर एक से दो बजे तक पष्ठीपूर्ति महोत्सव के मंच पर रहेंगे। दोपहर 2 बजे से 2.25 बजे तक उनका समय आरक्षित रखा गया है। 2.30 बजे सीएम मथुरा से वापस हवाई मार्ग के जरिये जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से उड़ान भर दोपहर 12.20 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। सैनिक स्कूल के उद्घाटन और कार्यक्रम में शिरकत के बाद 3.15 बजे वापस दिल्ली हवाई मार्ग से रवाना होंगे। सीएम और रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए वात्सल्य ग्राम को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। संवाद