फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi said In Mathura ongoing development plans here will remind one of Dwapar era

CM Yogi In Mathura: 'ब्रज में होती है आध्यात्मिक अनुभूति; विकास की योजनाएं द्वापर युग की याद करा देंगी ताजा'

Sat, 24 Jun 2023 11:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 11:14 PM IST
सार

CM Yogi In Mathura: मथुरा में सीएम ने कहा कि ब्रज में आध्यात्मिक अनुभूति होती है। यहां जारी विकास की योजनाएं द्वापर युग की याद ताजा करा देंगी।
 

विज्ञापन
CM Yogi said In Mathura ongoing development plans here will remind one of Dwapar era
CM Yogi In Mathura: 'ब्रज में होती है आध्यात्मिक अनुभूति- सीएम' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विरासत के प्रति सम्मान क्या होता ये मोदी के नेतृत्व में नए भारत में दिखने को मिल रहा है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हो रही है। अयोध्या, मथुरा, काशी हमारे तीर्थ हैं, ये ही हमारे गौरव हैं, इन्हीं ने हमें पहचान दी है। मुख्यमंत्री शनिवार शाम सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में केंद्र में मोदी सरकार नौ साल पूरे होने पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, भगवान कृष्ण पांच साल पहले मथुरा में अवतरित हुए, उन्होंने जो संदेश मानवता और धर्म की स्थापना के लिए दिया था आज उसी का मार्ग दर्शन किया जा रहा है। मुझे यहां आकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है। नई ऊर्जा मिलती है। यहां विकास की जिन योजनाओं पर काम हो रहा है, वे जब साकार होंगी तो द्वापर युग की याद ताजा करा देंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पति बना हैवान: दोस्त से कराया घिनौना काम, फिर बेहोश होने तक पीटा; महिला की पीड़ा सुन पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज

सीएम ने कहा कि देश में 1947 से 2014 तक 6 एम्स थे, अब 22 एम्स का निर्माण हो रहा है। हर एक क्षेत्र में देश नई तरक्की कर रहा है। उत्तर प्रदेश में सात सालों में 59 मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। शीघ्र ही सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज होंगे। वर्ष 1947 से 2014 देश में 74 एयरपोर्ट बने थे, लेकिन पिछले नौ साल में ही 74 एयरपोर्ट बनाए जा चुके हैं।

कोविड में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन

कोविड काल की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया गया, दूसरी तरफ पाकिस्तान की दरिद्रता पर दुनिया हंस रही है। वहां एक जून रोटी के लिए छीनाझपटी हो रही है। भारत के 140 करोड़ लोगों को दुनिया खुशहाली के दौर में आगे बढ़ता देख रही है। 



यह भी पढ़ेंः- UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड, गंदा काम करते बुआ ने पकड़ा

पाकिस्तान जैसी करनी वैसी भरनी का फल भोग रहा है। तीर्थ स्थलों का विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान निधि और कोरोना में फ्री वैक्सीन, ये सिर्फ भारत में मोदी सरकार में ही संभव हुआ है। हमारा संकल्प है कि वर्ष 2027 तक देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करना है, लेकिन इसके लिए 2024 में भाजपा को लाना होगा। ये ब्रज वासियों की भी जिम्मेदारी है।

अमेरिका में मोदी का नहीं देशवासियों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका गए हुए हैं, जहां उनका अभूतपूर्व सम्मान हुआ है। दुनिया में आर्थिक जगत का ऐसा कोई शख्स नहीं था जो मोदी से मिलने को उत्सुक न हो। ये भारत की 140 करोड़ जनता का सम्मान है। इससे पहले 21 जून को दुनिया के 180 देश योग के साथ जुड़े। इसका श्रेय भी मोदी जी को जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मोदी सरकार का कार्यकाल अनेक उपलब्धियों से भरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed