CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ
CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने फरह के दीनदयाल धाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
विस्तार
जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पर तीर्थनगरी मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम में मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया।
सीएम सुबह करीब 11.35 बजे फरह पहुंचे। यहां दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ग्रामोद्योग केंद्र का भ्रमण, जन्मोत्सव मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। सीएम किसानों के साथ जनसभा स्थल पर संगोष्ठी भी करेंगे। इसके बाद 15 मिनट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। यहां से दोपहर 2 बजे जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां बांके बिहारी दर्शन और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को संचालित होने वाली गोल्फ काटों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद 2.35 बजे रवाना होंगे।
छह प्रवेश-निकास द्वार, काले कपड़ों पर बैन
सीएम के दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए छह प्रवेश-निकास द्वार बनाए गए हैं, जिससे वहां जुटने वाली भीड़ को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी द्वार पर चेकिंग की व्यवस्था कड़ी की गई है। संदिग्धों पर सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी निगाह रख रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे सीएम योगी: काले कपड़े वालों को प्रवेश नहीं, किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ, पढ़ें पूरा अपडेट