{"_id":"575da6444f1c1bd36311b8f5","slug":"cm-sir-mathura-is-asking-some-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जी! मथुरा मांग रहा है इन सवालों के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जी! मथुरा मांग रहा है इन सवालों के जवाब
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हैलीपैड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम साहब! मथुरा को न्याय चाहिए। यहां की जनता दो जून से आवाज उठा रही है। कई सवाल हैं जिनका मथुरा जवाब मांग रहा है। जवाहर बाग हिंसा के जिम्मेदार अधिकारी अभी तक कार्रवाई के घेरे में क्यों नहीं आए हैं। एसपी सिटी को पिटते छोड़कर भागने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई है। आखिर कब तक इंतजार करना होगा।
दो जून को आपरेशन जवाहर बाग के दौरान हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष शहीद हो गए थे। कब्जाधारियों की भी मौत हुई थी। लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इस हिंसा की नौबत आई क्यों। अगर प्रशासन ने शुरुआत में ही इन कब्जाधारियों को हटा दिया होता तो यह स्थिति पैदा न होती।
इन सवालों का भी जवाब मांग रही पब्लिक
- ढाई साल तक प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की
- सरकारी भूमि पर भीड़ को किसके आदेश पर ठहराया गया
- शासन को कई दफा रिपोर्ट पहुंची मगर कार्रवाई का आदेश क्यों नहीं मिला
- जवाहर बाग को 99 साल के पट्टे पर क्यों दिया जा रहा था
- जवाहर बाग में लगातार होने वाले नुकसान के बाद भी खामोशी क्यों रही
- क्या सरकार के किस बड़े मंत्री का हाथ था रामवृक्ष के ऊपर
- लगातार आने वाली रसद के बाद भी क्यों नहीं चेता प्रशासन
- प्रशासन ने दो दिन की अनुमति किसके आदेश पर दी थी
- लखनऊ बैठे अधिकारी सब कुछ जानकर खामोश क्यों रहे
- बड़े अधिकारी घर पर बैठे रहे केवल एसपी सिटी को क्यों भेजा गया