फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM may come on Janmashtami, will inaugurate ropeway

UP News: जन्माष्टमी पर मथुरा आ सकते हैं सीएम योगी, बरसाना में करेंगे रोप-वे का उद्घाटन

Tue, 20 Aug 2024 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2024 09:03 AM IST
सार

जन्माष्टमी पर सीएम योगी मथुरा आ सकते हैं। बरसाना में सीएम योगी से रोप-वे का उद्घाटन कराने की तैयारी है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
 

विज्ञापन
CM may come on Janmashtami, will inaugurate ropeway
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन लगभग तय हो गया है। 25 या 26 अगस्त में से किसी भी एक दिन सीएम योगी यहां आ सकते हैं। वे0 बरसाना रोप-वे का उद्घाटन करेंगे। सीएम के हाथों उद्घाटन कराने के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने भी तैयारी पूरी कर ली है। संचालन योग्य निर्माण व अन्य कार्य पूरे हो चुके हैं। जन सुविधाओं से जुड़े कुछ एक कामकाज यहां प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन


 

ब्रज की महारानी राधारानी की नगरी बरसाना के ब्रह्मांचल पर्वत स्थित लाड़ली जी मंदिर तक रोप-वे परियोजना 2016 में शुरू हुई थी। इस रोप-वे के जरिये भक्त ऊंचाई का सफर तय करते हुए राधारानी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। धरातल से 48 मीटर ऊंचाई पर स्थित राधारानी मंदिर पहुंचने के लिए भक्तों को सीढ़ियों की बजाय रोप-वे से जाना आसान होगा। एमवीडीए के निर्देशन में राधारानी रोप-वे एजेंसी द्वारा दो टावर स्थापित किए गए हैं। एक स्टेशन नीचे जहां से श्रद्धालु पेंडोला में बैठेंगे और दूसरा ऊपर राधारानी मंदिर के समीप बनाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां श्रद्धालु पेंडोला से उतरकर मंदिर की ओर जाएंगे। दोनों स्टेशन तैयार हैं। रोप-वे पर चलने के लिए इंडोनेशिया से 12 पेंडोला लाए गए हैं। पेंडोला लगाकर इसका ट्रायल विभिन्न चरणों में किया जा चुका है। ये सभी सफल रहे हैं। एमवीडीए वीसी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि रोप-वे का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। 25 या 26 अगस्त को उनके यहां आने की संभावना है। उद्घाटन के लिहाज से पूरी तैयारी कर ली गई है।

 
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की टीम करेगी आज सुरक्षा जांच
बरसाना रोप-वे का सुरक्षा परीक्षण आज होगा। पीडब्ल्यूडी की टीम इस निरीक्षण को करेगी। एमवीडीए की ओर से चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया था। चीफ इंजीनियर के स्तर से टीम भी गठित कर दी गई। टीम द्वारा मंगलवार को इसका निरीक्षण किया जाएगा। हालांकि इसके बाद आईआईटी रुडकी की टीम से भी निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed