फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clerk arrested of Rs 100 crore fraud in SBI bank of punjab

UP: बैंक में 100 करोड़ का फर्जीवाड़ा...पुलिस को देखकर नाैवीं मंजिल से खिड़की पर लटका क्लर्क, हाईवोल्टेज ड्रामा

Thu, 31 Jul 2025 01:27 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 31 Jul 2025 01:27 AM IST
सार

पंजाब स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में 100 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। आरोपी बैंक क्लर्क को मथुरा से पकड़ा गया है। इस दाैरान आरोपी ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया।
 

विज्ञापन
Clerk arrested of Rs 100 crore fraud in SBI bank of punjab
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के एसबीआई सादिक शाखा में 100 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले क्लर्क को पंजाब पुलिस ने बुधवार को मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के राधा वैली कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख आरोपी क्लर्क नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। राधा वैली में सुबह करीब तीन घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद पंजाब पुलिस ने अग्निशमन दल के सहयोग से आरोपी को पकड़ा और पंजाब के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


जिला फरीदकोट के सादिक थाने के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि कुछ ग्राहकों ने बैंक से कृषि ऋण खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट खातों में लेन-देन से संबंधित गड़बड़ियों की शिकायत की थी। सादिक शाखा के उप प्रबंधक शशांक शेखर अरोड़ा ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि 130 ग्राहकों के खातों से अनधिकृत रूप से करीब 100 करोड़ रुपये की धनराशि निकाली गई है।
विज्ञापन


जांच में शाखा के क्लर्क अमित ढींगरा का नाम सामने आया। इसके बाद उप प्रबंधक ने 21 जुलाई को अमित के खिलाफ सादिक थाने में करीब दस लाख रुपये का फर्जीवाड़ा करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि उप प्रबंधक ने बैंक से करीब 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी होने की आशंका जताई है। फिलहाल बैंक उप प्रबंधक अपने स्तर से भी मामले की जांच करा रहे हैं। इधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अमित ने परिचित के माध्यम से रिहायशी कॉलोनी राधा वैली निर्मला-सी फ्लैट नंबर 901 को किराये पर लिया और 22 जुलाई से उसमें रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अमित की खोज करती हुई पंजाब पुलिस बुधवार सुबह राधा वैली में आ धमकी। पुलिस को देख वह नौंवी मंजिल से खिड़की पर लटक गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। राधा वैली में सुबह तीन घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद पंजाब पुलिस ने हाईवे थाने की पुलिस का सहयोग लिया। साथ ही अग्निशमन दल को भी बुलाया गया। बाद में अमित को गिरफ्तार किया।

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया है कि बुधवार सुबह पंजाब पुलिस के आने की सूचना मिली थी। बैंक में हेराफेरी करने वाले वांछित आरोपी को पकड़कर ले गई है। आरोपी व उसके अन्य साथियों ने बैंक से करीब 100 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया है।

130 ग्राहकों के खातों से अनधिकृत रूप से निकाली गई धनराशि
सादिक शाखा के उप प्रबंधक शशांक शेखर अरोड़ा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि जांच के दौरान सामने आया कि ग्राहकों के खातों से अनधिकृत रूप से बड़ी धनराशि निकाली गई है। इसमें बूटा सिंह, निवासी गांव कौनी के खाते से 4.70 लाख, अमरीक सिंह, निवासी गांव ढिलवा के खाते से 4.85 लाख और एक खाते से करीब 1.20 लाख की धोखाधड़ी की गई है। तीन खातों से धोखाधड़ी होने के बाद जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इसके अलावा अन्य खातों में भी इसी तरह से करीब 100 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी पाई गई है।

ये भी पढ़ें-UP: अंतिम सांस तक जेल में काटनी होगी सजा, कोर्ट ने 44 दिन में सुनाया फैसला, बालिका से दुष्कर्म और हत्या का केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed