फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clebrate haridas janmautsava

निधिवन में स्वामी हरिदास महाराज का पंचामृत से अभिषेक

Fri, 06 Sep 2019 08:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
clebrate haridas janmautsava
मथुरा। स्वामी हरिदास प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत ग्रंथों का विमोचन करते संतगण। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। संगीत शिरोमणि एवं ठा. बांकेबिहारी के प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास महाराज का जन्मोत्सव निधिवन में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री महेश गुप्ता ने गोस्वामियों के साथ निधिवन में स्वामी हरिदास महाराज का अभिषेक किया। इसके पश्चात मंगल बधाई गायन के साथ छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार प्रात: चार बजे निधिवन में सेवायत भीकचंद गोस्वामी एवं रोहित कृष्ण गोस्वामी के सानिध्य में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री महेश गुप्ता एवं भक्तों ने पंचामृत से स्वामी हरिदास महाराज की प्रतिमा अभिषेक किया। इसके पश्चात शृंगार आरती की गई।
विज्ञापन

समाजियों ने मंगल बधाई गायन किया। दोपहर में स्वामी हरिदास महाराज के छप्पन भोग लगाए गए। देर शाम निधिवन के द्वार और मंदिरों को पुष्पों और रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार, उमेश सारस्वत, सेवायत बच्चू गोस्वामी, रघु गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ठा. बांकेबिहारी मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें ठा. बांकेबिहारी का चित्रपट चांदी के रथ में विराजमान किया गया। यह सवारी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निधिवन जाकर संपन्न हुई। मंदिर से छप्पन भोग एवं 11 किलो का मावा व मेवाओं से से बना केक सवारी के साथ गोस्वामियों द्वारा निधिवन ले जाया गया। वहीं ठा. राधाबल्लभ मंदिर एवं सूरदास आश्रम से चाव (शोभायात्रा) निकाली गई। जो कि गोविंद घाट स्थित बड़े रास मंडल पर संपन्न हुई।

ग्रंथ विमोचन के साथ हुआ समापन समारोह
वृंदावन। हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में राधाप्रसाद धाम में आयोजित सप्त दिवसीय स्वामी हरिदास प्राकट्य महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। हरिदास पीठाधीश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव महाराज की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्वामी हरिदास जी द्वारा रचित श्री केली माल जी एवं श्री विट्ठ विपुल देव जी महाराज द्वारा रचित वाणी का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में आचार्य वद्रीश, सौरव गौड़, महामंडलेश्वर राधिका साधिका, महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज, सुंदर दास महाराज, लाडली शरण महाराज, जूना अखाड़ा से नवल गिरी महाराज, जयराम दास महाराज, मोहिनी बिहारी शरण महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed